Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

2024 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी…’आफतों भरा होगा साल’, आएगी बड़ी मुसीबत

November 5, 2023

2024 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी…’आफतों भरा होगा साल’, आएगी बड़ी मुसीबत

 

पिछले 3-4 सालों में दुनिया ने बहुत कुछ देखा और झेला है। बाबा वेंगा ने बहुत सी भविष्यवाणियां की थी जिनमे से कई सच भी हुई है और जहां कोरोना नाम की महामारी ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया। वहीं इसने तमाम देशों की आर्थिक और वैश्विक स्थिति पर भी गहरा असर डाला , प्राकृतिक आपदाओं ने कई देशों में तबाही फैलाई। बराक ओबामा की प्रेसिडेंसी से लेकर राजकुमारी डायना की मौत तक को सैकड़ों सालों पहले बता देने वाली बाबा वेंगा ने साल 2024 को लेकर खौफनाक चीज़ें बताई हैं। बाबा वेंगा का नाम तो आपने सुना होगा, इन्हें नास्त्रेदमस भी कहा जाता है क्योंकि इनकी कही बातें कई बाहर हूबहू सच हो गईं। उन्होंने आने वाले साल 2024 को लेकर भी कुछ ऐसी बातें कहीं थीं, जिन्हें सुनकर आप चिंता में पड़ जाएंगे.

आएंगी यह मुसीबतें:
एक रिपोर्ट के अनुसार बाबा वेंगा ने जो सबसे बड़ी भविष्यवाणी साल 2024 को लेकर की थी, वो दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर है। उनके मुताबिक रूसी राष्ट्रपति को उनके ही देश के किसी व्यक्ति की ओर से मारने की योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि साल 2024 में एक बड़ा देश बायोलॉजिकल हथियारों को टेस्ट करेगा और हमला करेगा।

मौसम भी बरपाएगा कहर:
साल 2024 में मौसम भी कहर बरपाएगा. प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। क्लाइमेट में चेंज के साथ-साथ रेडिएशन का स्तर भी बढ़ेगा।

बढ़ेंगे साइबर अटैक और हैकिंग के मामले:
साइबर अटक और हैकिंग की घटनाएं बढ़ेंगी। यूरोप में आतंकी हमले की भी भविष्यवाणी की थी. इतना ही नहीं ये साल आर्थिक संकट लेकर भी आएगा, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी प्रभावित होगी।

बिगड़ेगी आर्थिक स्थिति:
इस साल में कर्ज़े बढ़ेंगे, सीमाई और राजनैतिक विवाद बढ़ेंगे और आर्थिक ताकत पश्चिम से पूर्वी देशों की ओर शिफ्ट हो जाएगी। पावर ग्रिड और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक हैकिंग की कोशिश होगी।

आपदाओं के बीच एक अच्छी खबर:
बाबा वेंगा की बातों पर यकीन करें तो इन सबके बीच विज्ञान के क्षेत्र में ऐसी खुशखबरी आएगी, जो इंसानों की लाइफ को प्रभावित करेगी। भूलने की बीमारी एल्ज़ाइमर्स का इलाज ढूंढ लिया जाएगा और कैंसर का भी ट्रीटमेंट इस साल वैज्ञानिक खोज लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें