Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध तैयारियों पर Bajwa की टिप्पणियां ‘संदर्भ से काटकर की गई पेश ’ : पाकिस्तानी सेना

April 28, 2023

युद्ध तैयारियों पर Bajwa की टिप्पणियां ‘संदर्भ से काटकर की गई पेश ’ : पाकिस्तानी सेना

इस्लामाबादः पाकिस्तान सेना ने युद्धक तैयारियों और देश के सामने भविष्य के खतरों पर अपने पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा के बयान के हवाले से मीडिया में आई खबरों को शुक्रवार को खारिज किया और कहा कि उनकी अनाधिकारिक रूप से की गयी टिप्पणियों को ‘‘संदर्भ से काटकर पेश किया गया।’’ सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने हाल में एक टीवी कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार के खुलासे के बाद एक बयान जारी किया। मीर ने दावा किया कि बाजवा ने 2021 में 20-25 पत्रकारों के साथ एक बैठक में कहा था कि ‘‘पाकिस्तान सेना युद्ध करने के लिए सक्षम नहीं है।’’

खबराें के अनुसार, मीर ने टीवी कार्यक्रम में खुलासा किया कि बाजवा ने बैठक में कहा था कि पाकिस्तान, भारत के साथ युद्ध करने की स्थिति में नहीं है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान सेना ने कहा, कि ‘हाल में पाकिस्तानी सेना के शस्त्रागार में कुछ हथियार प्रणालियों की स्थिति के मद्देनजर उसकी युद्धक क्षमता पर मीडिया में चर्चा हुई है।’’ उसने कहा, कि ‘इसके संबंध में पाकिस्तान के भविष्य के खतरों पर पूर्व सेना प्रमुख के विचार संदर्भ से काटकर पेश किए गए हैं, जिसके बारे में उन्होंने मीडियार्किमयों से एक अनौपचारिक वार्ता में बातचीत की थी।’’ बाजवा लगातार दो बार पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद पर सेवा देने के बाद पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें