Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला शिक्षा पर प्रतिबंध : Afghan अमेरिकियों ने फैसले के खिलाफ किया प्रदर्शन

January 3, 2023

महिला शिक्षा पर प्रतिबंध : Afghan अमेरिकियों ने फैसले के खिलाफ किया प्रदर्शन

वाशिंगटनः अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन किया और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया। ‘अफगान कल्चरल सोसायटी’ की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा, कि ‘हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं।’’ यासीनी के साथ बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, कि ‘जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो।’’ ‘अफगान सोसायटी’ के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तान अमेरिकी हिकमत सोरोश ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, कि ‘पूरी दुनिया देख रही है। संयुक्त राष्ट्र देख रहा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें