Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश में बड़ा हादसाः पद्मा नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, कई लापता, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

bus accident

bus accident

नेशनल डेस्कः बांग्लादेश में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, करीब 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस पद्मा नदी में गिर गई। यह दुर्घटना तब हुई जब बस एक नाव (फेरी) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम इलाके राजबारी जिले के दौलाडिया टर्मिनल पर शाम लगभग 5:15 बजे हुआ। बस ढाका जा रही थी और फेरी पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई।

18 लोगों के शव बरामद
मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम ने बस से अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं। बाकी यात्रियों की तलाश अभी भी जारी है।

महिलाओं और बच्चों की भी मौत
रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहले दो शव निकाले गए थे, लेकिन बाद में जब डूबी हुई बस को बाहर निकाला गया, तब और शव मिले। मृतकों में 4 पुरुष, 10 महिलाएं, 2 बच्चे शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस शाम करीब 5 बजे पोंटून नंबर 3 पर पहुंची थी। उसी समय एक फेरी पहले ही निकल चुकी थी, इसलिए बस को अगली फेरी का इंतजार करना पड़ा। करीब 5:15 बजे “हसना हेना” नाम की एक छोटी नाव ने पोंटून को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
दौलतदिया फेरी घाट के एक अधिकारी ने बताया कि यह सब उनकी आंखों के सामने हुआ। उन्होंने कहा “हमने बस को नदी में गिरते देखा, लेकिन हम कुछ नहीं कर सके।”

बचाव कार्य जारी
दमकल विभाग, नागरिक सुरक्षा टीम और गोताखोर लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।

 

Exit mobile version