Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश : फरवरी में चुनाव कराने की मुहम्मद यूनुस की घोषणा पर राजनीतिक दल बटें

August 7, 2025

बंगलादेश : फरवरी में चुनाव कराने की मुहम्मद यूनुस की घोषणा पर राजनीतिक दल बटें

ढाका: बंगलादेश में कई प्रमुख राजनीतिक दलों ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा आम चुनावों की तारीख की घोषणा पर मतभेद व्यक्त किए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बंगलादेश नैशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने रमजान से पहले चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, नैशनल सिटीजंस पार्टी (एनसीपी) ने निष्पक्ष और स्वीकार्य चुनाव करने पर संदेह जताया है। प्रमुख बंगलादेशी अखबार ने बीएनपी नेता सलाहुद्दीन अहमद के हवाले से कहा, ‘कई लोगों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर झिझक जताई थी। मुख्य सलाहकार की घोषणा के साथ झिझक अब दूर हो गई है।

हमें उम्मीद है कि अगला चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसित होगा । बीएनपी पूरे देश और लोगों से तैयारी करने ‘बिना का आह्वान करती है। एनसीपी ने चुनाव पर मुख्य सलाहकार की घोषणा असंतोष जताते हुए कहा कि जुलाई चार्टर के लागू होने से पहले यह फैसला नहीं लिया जाना चाहिए था। पार्टी ने कहा, किसी स्पष्ट सुधार और जुलाई चार्टर के कार्यान्वयन के राष्ट्रीय चुनावों की एकतरफा घोषणा जुलाई की आकांक्षाओं के विपरीत है।’ एनसीपी की वरिष्ठ संयुक्त संयोजक सामंथा शर्मिन ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए, निष्पक्ष और स्वीकार्य चुनाव की कल्पना करना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें