Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक मामले दर्ज, 1 हजार से अधिक लोग बीमार

September 30, 2024

बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक मामले दर्ज, 1 हजार से अधिक लोग बीमार

ढाका: बंगलादेश में रविवार को पिछले 24 घंटों में कुल 1 हजार 221 लोगों में डेंगू बुखार का पता चला, जो इस साल अब तक एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रलय ने यह जानकारी दी। इसी अवधि में मच्छर जनित बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है।

मंत्रलय ने कहा कि ताजा संक्रमण के साथ बंगलादेश में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 29 हजार 786 हो गई है। डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से लड़ने के लिए, बंगलादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन की जांच करने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के उपायों को मजबूत किया है। बंगलादेश में जून-सितंबर की मानसून अवधि डेंगू बुखार का मौसम है, जिसे मच्छर जनित बीमारियों के लिए उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें