Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग और मजबूत करेगा Bangladesh : अब्दुल्ला हमीद

January 11, 2023

विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग और मजबूत करेगा Bangladesh : अब्दुल्ला हमीद

बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल्ला हमीद ने 9 जनवरी को राजधानी ढाका में कहा कि वे बांग्लादेश और चीन के बीच संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को और मजबूत करना और दोनों पक्षों के बीच बहु-क्षेत्रीय और चौतरफा आदान-प्रदान को लगातार गहरा करना चाहते हैं।बांग्लादेश में नए चीनी राजदूत या ओवेन द्वारा पेश किए गए प्रमाण-पत्र को स्वीकार करते समय हामिद ने उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और चीन के बीच आवाजाही का लंबा इतिहास है, चीन बांग्लादेश के विकास में एक महत्वपूर्ण मित्र है और बांग्लादेश के विकास और निर्माण के लिए बड़ी मदद देता है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंध आगे बढ़ाया जाएगा।

याओ वेन ने कहा कि चीन और बांग्लादेश पारंपरिक मैत्री पूर्ण पड़ोसी हैं। हाल के वर्षों में, दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्ग दर्शन में, चीन-बांग्लादेश संबंध का तेज विकास हो रहा है, “बेल्डएंडरोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं, जिससे दोनों देशों की जनता को बड़ा लाभ मिला।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें