Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी में चीन में बैंक ऋण में वृद्धि

February 8, 2023

जनवरी में चीन में बैंक ऋण में वृद्धि

वर्ष 2023 में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी लगाकर परियोजनाओं का निर्माण बढ़ाया जा रहा है। चीन में आर्थिक विकास तेजी से बहाल हो रहा है। इसके चलते बैंक ऋण के वितरण में भी वृद्धि हो रही है। चीन के बहुत से बैंकों के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में ऋण वृद्धि हाल के वर्षों में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। चीन में बड़े बैंकों के अलावा, संयुक्त स्टॉक बैंकों में भी जनवरी में ऋण वृद्धि पिछले तीन सालों में एक नया रिकार्ड बनी रही। ऋण संरचना और अधिक उचित बना। मध्यम और दीर्घकालिक ऋण का अनुपात लगातार बढ़ा और विनिर्माण ऋण में तेज बढ़ोतरी हुई।

विशेषज्ञों का मानना है कि जनवरी में मांग के प्रोत्साहन में बैंक ऋण के वितरण में वृद्धि हुई और ऋण संरचना में सुधार हुआ। इससे जाहिर है कि भविष्य को लेकर कंपनियों का विश्वास बढ़ा है। अनुमान है कि आने वाले समय में यह नए ऋण शीघ्र ही निवेश में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में घरेलू मांग का विस्तार होगा और आर्थिक वृद्धि बढ़ेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें