Site icon Dainik Savera Times

बटांग औद्योगिक पार्क बनेगा “इंडोनेशिया का शनचन”: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

इंटरनेशनल डेस्क: 20 मार्च को इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में बटांग औद्योगिक पार्क (Batang Industrial Park) विशेष आर्थिक क्षेत्र के शुभारंभ समारोह में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्टो ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह क्षेत्र भविष्य में “इंडोनेशिया का शनचन” कहलाए। इस विशेष आर्थिक क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 43 वर्ग किलोमीटर है और यह अभी इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सरकारी स्वामित्व वाला विशेष आर्थिक क्षेत्र है।

उस दिन, चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल कंस्ट्रक्शन कंपनी और बटांग इंडस्ट्रियल पार्क के बीच एक समझौता हुआ। दोनों पक्ष मिलकर निवेश, निर्माण, विकास, संचालन, उद्योगों को बेहतर करने और हरित ऊर्जा के इस्तेमाल जैसे क्षेत्रों में काम करेंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि बटांग औद्योगिक पार्क का शुरू होना इंडोनेशिया के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा कदम है।

इस क्षेत्र के बनने से हजारों लोगों को नौकरियां मिलेंगी, स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और उद्योगों से होने वाला फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। वहीं, इंडोनेशिया में चीनी राजदूत वांग लुथोंग ने कहा कि बटांग औद्योगिक पार्क “दो देश, दो पार्क” सहयोग का एक शानदार उदाहरण है। उन्हें उम्मीद है कि यह पार्क भविष्य में चीन और इंडोनेशिया के बीच सहयोग का एक नमूना बनेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं और आपसी रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। राजदूत वांग ने आगे कहा कि चीन इंडोनेशिया के साथ मिलकर सहयोग को और गहरा करना चाहता है, ताकि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले और लोगों का जीवन बेहतर हो सके।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

Exit mobile version