Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में बायर का नवाचार केंद्र खुला

March 13, 2025

पेइचिंग में बायर का नवाचार केंद्र खुला

Bayer innovation: चीन की राजधानी पेइचिंग के आर्थिक और तकनीकी विकास जिले यीच्वुआंग में बायर हेल्थकेयर का चीन में पहला नवाचार केंद्र हाल में खुला। यह बायर के लिए चीन के विकास में शामिल करने का एक और मील का पत्थर है।

बताया जाता है कि बायर के लिए चीन दुनिया में दूसरा महत्वपूर्ण नवाचार केंद्र बन गया है और सिलसिलेवार अहम अनुसंधान व नवाचार गतिविधियों का स्रोत भी है। यीच्वुआंग में बायर के नवाचार केंद्र के खुलने से चीन में निवेश बढ़ाने का बायर का दृढ़ संकल्प जाहिर हुआ।

अनुसंधान और विकास क्षमता दवा कंपनियों की मुख्य प्रतिस्पर्धा शक्ति है। अधिकांश दवा कंपनियां अपने अनुसंधान केंद्र को मुख्यालय के बाहर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित नहीं करना चाहतीं। इस बीच बायर ने चीन में अपनी मुख्य प्रतिस्पर्धा शक्ति का विकास करने का फैसला किया।

बायर के दवा विभाग के वैश्विक मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी ने कहा कि चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास ने चिकित्सा उद्योग में व्यावसायीकरण और परिचालन नवाचार के लिए नए विचार प्रदान किया। चीन बायोमेडिकल क्षेत्र में खुलापन बढ़ा रहा है। उच्च गुणवत्ता वाले विकास और चीन व दुनिया भर के मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव के मद्देनजर चीन में विकास करना सही चुनाव है। बायोमेडिकल क्षेत्र में कठिनाइयों को दूर करने का काम सिर्फ एक ही कंपनी नहीं कर सकती। बायर ने चीन के कई शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालों के साथ सहयोग संबंध स्थापित किए हैं। नवाचार और सहयोग का जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हो चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें