Site icon Dainik Savera Times

पेइचिंग: 2025 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन उद्घाटित

лªÉçÕÕÆ¬£¬±±¾©£¬2025Äê7ÔÂ2ÈÕ 7ÔÂ2ÈÕ£¬ÔÚ2025È«ÇòÊý×Ö¾­¼Ã´ó»á¿ªÄ»Ê½ÉÏ£¬È«ÇòÊý×Ö¾­¼Ã³ÇÊÐÁªÃ˳ÉÁ¢¡£ µ±ÈÕ£¬2025È«ÇòÊý×Ö¾­¼Ã´ó»áÔÚ±±¾©¹ú¼Ò»áÒéÖÐÐÄ¿ªÄ»¡£±¾½ì´ó»áÒÔ¡°½¨ÉèÊý×ÖÓѺóÇÊС±ÎªÖ÷Ì⣬³ÊÏÖ¿ª·Å¹²Ïí¡¢¾Û½¹Ç°ÑØ¡¢²úÒµÈںϡ¢ÔöÇ¿ÌåÑéËÄ´óÁÁµã¡£ лªÉç¼ÇÕß Õų¿ÁØ Éã

इंटरनेशनल डेस्क। 2 जुलाई को पेइचिंग में “डिजिटल मैत्रीपूर्ण शहरों का निर्माण” विषय के साथ 2025 वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में दुनिया भर से हजारों प्रतिभागियों ने शिरकत की, जिनमें 50 से अधिक देशों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 300 से अधिक विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय अतिथि शामिल थे। 

सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में, पेइचिंग ने यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया-प्रशांत, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका के 40 से अधिक साझेदार शहरों के साथ मिलकर वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहरों के गठबंधन की स्थापना की पहल की। ​​इस गठबंधन का उद्देश्य डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण, सीमा पार डेटा शासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता नैतिकता और स्मार्ट सिटी अनुप्रयोगों जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना, शहरी समूहों के समन्वित विकास, औद्योगिक पारिस्थितिकी के सह-निर्माण और डिजिटल शासन में नवाचार के अभ्यास को गहरा करना है। गठबंधन की स्थापना डिजिटल आर्थिक सहयोग को द्विपक्षीय बातचीत से बहुपक्षीय समन्वय और परियोजना प्रचार से तंत्र-आधारित संचालन में बदलने का प्रतीक है।

2023 के वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था सम्मेलन में पहली बार “डिजिटल अर्थव्यवस्था भागीदार शहर” सहयोग पहल का प्रस्ताव रखा गया। पेइचिंग ने 2024 में सदस्यों के पहले बैच के साथ “छह कार्य योजनाएँ” शुरू की। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के समर्थन में वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था शहरों के गठबंधन की स्थापना की गयी। सिलसिलेवार महत्वपूर्ण प्रगतियां डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए अवधारणाओं और नवीन मार्गों की निरंतर खोज करने की पेइचिंग की व्यावहारिक भावना को प्रदर्शित करती हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version