Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग: 2025 विश्व रोबोट सम्मेलन संपन्न

August 13, 2025

पेइचिंग: 2025 विश्व रोबोट सम्मेलन संपन्न

इंटरनेशनल डेस्क : 12 अगस्त को, 2025 विश्व रोबोट सम्मेलन चीन की राजधानी पेइचिंग में संपन्न हुआ, जो 8 से 12 अगस्त तक किया गया। इस वर्ष के सम्मेलन में 220 प्रतिष्ठित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक्स कंपनियों के 1,569 उत्पाद प्रदर्शित किए गए। मानवरूपी रोबोट अब प्रदर्शन-उन्मुख से अनुप्रयोग-उन्मुख की ओर बढ़ रहे हैं। विभिन्न अनुप्रयोग परिदृश्यों को लागू किया गया है, जो भविष्य की एक झलक प्रस्तुत करते हैं।

2025 विश्व रोबोट सम्मेलन में उद्योग, कृषि और घरेलू सेवाओं जैसे क्षेत्रों में 500 से ज़्यादा अनुप्रयोग परिदृश्यों का प्रदर्शन किया गया। सम्मेलन में “ई-टाउन रोबोट उपभोग महोत्सव” आयोजित किया गया, जिसमें खरीदारी, खान-पान, सांस्कृतिक व रचनात्मक वस्तुएं आदि शामिल थीं। इस महोत्सव में एक रोबोटिक्स दुनिया और एक रोबोटिक्स 4S शॉप भी बनाई गईं, जहां 19,000 रोबोट और संबंधित उत्पाद बेचे गए, जिससे 20 करोड़ युआन से ज़्यादा की बिक्री हुई और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटों के एकीकरण में उल्लेखनीय तेज़ी आई।

औद्योगिक संवर्धन के संदर्भ में, इस सम्मेलन ने 1.481 अरब युआन की धनराशि जुटाई। सम्मेलन के दौरान, “2025 सन्निहित बुद्धिमान रोबोट विकास रुझान” और “रोबोट ओवरसीज़ रिसर्च रिपोर्ट” जैसे शोध निष्कर्ष जारी किए गए। “सन्निहित बुद्धिमान कौशल प्रतिभा प्रशिक्षण योजना” और “सन्निहित बुद्धिमान रोबोट प्रशिक्षण प्लेटफ़ॉर्म निर्माण संवर्धन योजना” सहित छह प्रतिभा योजनाएं शुरू की गईं, जो नवाचार, उद्योग, पूंजी और प्रतिभा श्रृंखलाओं के गहन एकीकरण को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देती हैं।

इसके अलावा, सम्मेलन में कुछ विदेशी रोबोटिक्स गठबंधनों और संस्थानों ने रोबोटिक्स अनुप्रयोग परिदृश्यों के लिए अपनी मांगें जारी कीं। उनमें से, सिंगापुर आर्थिक विकास बोर्ड ने 29 खरीद और सहयोग मांगें जारी कीं, जिसने वैश्विक रोबोटिक्स उद्योग श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला में खुले सहयोग को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें