Site icon Dainik Savera Times

ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग में 82 लाख 11 हजार पर्यटक आए

इंटरनेशनल डेस्क: 2 जून को पेइचिंग नगर संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो से मिली ख़बर के अनुसार ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग में कुल 82 लाख 11 हजार पर्यटक आए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 5.4% की वृद्धि रही; कुल पर्यटन व्यय 10 अरब 77 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.7% की वृद्धि है।

ड्रैगन बोट फेस्टिवल के दौरान पेइचिंग ने “दीर्घकालिक ड्रैगन बोट फेस्टिवल भावनाएं और रंगीन पेइचिंग ग्रीष्मकालीन टूर” के विषय के साथ 1,700 से अधिक सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया। पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के साथ एकीकृत करने वाली लोक सांस्कृतिक गतिविधियां नागरिकों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं।

प्रदर्शन बाजार में, ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग ने 316 शो के 1,119 वाणिज्यिक प्रदर्शनों के लिए टिकट बेचे, जिसमें 4 लाख 58 हजार दर्शक और 14 करोड़ युआन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था। प्रदर्शनों, दर्शकों और बॉक्स ऑफिस राजस्व की संख्या में पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 32%, 75% और 130% की वृद्धि हुई। इसी समय इनबाउंड पर्यटन में भी वृद्धि जारी रही। ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान पेइचिंग में 67 हजार विदेशी पर्यटक आए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 35.8% की वृद्धि रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

Exit mobile version