Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

October 29, 2023

पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता आयोजित

रविवार सुबह चीन की राजधानी पेइचिंग में एक अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता हुई, जिसमें विभिन्न देशों और क्षेत्रों के 30 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इथियोपिया के खिलाड़ी उल्फता ने 2 घंटे 7 मिनट 41 सेकंड में पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि केन्याई खिलाड़ी चेक्किरुई महिला वर्ग में 2 घंटे 21 मिनट 57 सेकेंड के समय के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।
रविवार की सुबह 7:30 बजे, यह प्रतियोगिता बीजिंग के केंद्र में थ्येनआनमेन स्क्वायर से शुरू हुई और उत्तरी बीजिंग में ओलंपिक सेंट्रल ज़ोन में समाप्त हुई। 33 किलोमीटर के बाद पुरुषों की दौड़ में अग्रणी समूह में 7 खिलाड़ी थे। चीनी खिलाड़ी छन थ्येनयु को छोड़कर सभी अफ़्रीकी थे। इसके बाद सात खिलाड़ी एक साथ दौड़ते रहे। इथियोपियाई खिलाड़ी उल्फता अंतिम स्प्रिंट में सबसे पहले फिनिश लाइन पर पहुंचे। केवल एक सेकंड ने उन्हें दूसरे स्थान पर मौजूद उनके साथी अमोसालु से अलग कर दिया। तीसरे स्थान पर केन्याई खिलाड़ी चिपुकिची चैंपियन से तीन सेकेंड से पिछड़ गये। चीनी खिलाड़ी छन थ्येनयु ने 2 घंटे, 8 मिनट और 11 सेकंड में दौड़ पूरी की। इस प्रतियोगिता में वे सातवें स्थान पर रहे और किसी चीनी खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया।
वहीं, महिला वर्ग में केन्याई एथलीटों ने पहले तीन स्थान हासिल किए, जबकि चीनी खिलाड़ी लू इंग 2 घंटे 27 मिनट 49 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहीं। बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय मैराथन प्रतियोगिता 1981 में स्थापित की गई थी, जो चीन की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मैराथन प्रतियोगिता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें