Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में पेइचिंग की बड़ी नहर बर्फ़ और प्राचीन चीनी संस्कृति से खाती है मेल

December 31, 2022

सर्दियों में पेइचिंग की बड़ी नहर बर्फ़ और प्राचीन चीनी संस्कृति से खाती है मेल

पेइचिंग में नहर से जुड़ा पहला प्राचीन चीनी संस्कृति स्नो कार्निवल 31 दिसंबर को बड़ी नहर संस्कृति व पर्यटन दर्शनीय स्थल में उद्घाटित होगा। इस बार की गतिविधि पेइचिंग बड़ी नहर संस्कृति व पर्यटन विकास लिमिडेट कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। संबंधित गतिविधियां अगले वर्ष के फ़रवरी के मध्य तक चलेंगी। नए साल के दिन, वसंत त्योहार और लालटेन महोत्सव जैसे त्योहारों के दौरान विभिन्न थीम वाली गतिविधियों को भी लॉन्च किया जाएगा।

स्नो कार्निवल में विशेष बर्फ़ मनोरंजन, सांस्कृतिक अनुभव, इंटरैक्टिव गतिविधियां और उपभोग कार्यक्रम आदि शामिल हुए हैं। लोगों के लिये एक बर्फ़ की परीकथा वाली दुनिया बनायी जाती है। जहां नागरिक मां-बाप-बच्चे बर्फ़ अनुभव, बर्फ़ मनोरंजन, लोक संस्कृति के आदान-प्रदान और स्वादिष्ट खानपान जैसे व्यापक मनोरंजन की पूरी श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं। उनके अलावा गतिविधियों के दौरान प्राचीन चीनी संस्कृति मेले का आयोजन भी किया जाएगा। नागरिक मेले में पारंपरिक गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों का अनुभव कर सकेंगे। जैसे वसंत महोत्सव के दोहे लिखना, लालटेन की पहेलियों का अनुमान लगाना, कैंडी से मूर्तियां बनाना, आटे से मूर्तियां बनाना, और कैंडिड हॉज स्ट्रिंग करना आदि। साथ ही लोगों को रंगारंग पारंपरिक स्नैक्स और उत्तम सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद भी मिल पाएँगे। पेइचिंग की बड़ी नहर के किनारे सबसे फैशनेबल “चीनी नव वर्ष” बिताने के लिए लोग आकर्षित होंगे। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें