Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

China और दुनिया के लिए अवसर की एक नई खिड़की खोलेगा “बेल्ट एंड रोड” पहल

October 11, 2023

China और दुनिया के लिए अवसर की एक नई खिड़की खोलेगा “बेल्ट एंड रोड” पहल

आज से दस साल पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने “रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र” और “21वीं सदी समुद्री रेशम मार्ग” के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव रखा था। जून 2023 के अंत तक, 150 से अधिक देशों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण पर 200 से अधिक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। 

चीन-लाओस रेलवे, जकार्ता-बांडुंग हाई-स्पीड रेलवे और पीरियस पोर्ट जैसी कई ऐतिहासिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और परिचालन में आ गई हैं। चीन ने 28 देशों और क्षेत्रों के साथ 21 मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। चीन और सह-निर्माण देशों के बीच कुल आयात और निर्यात की मात्रा 191 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। पिछले दस वर्षों में, “बेल्ट एंड रोड” पहल के दोस्तों का दायरा बड़ा हो गया है। 10 अक्तूबर को चीन सरकार द्वारा जारी “‘बेल्ट एंड रोड’ पहल का सह-निर्माण:मानव साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण अभ्यास” नामक श्वेत पत्र ने इसकी सफलता का रहस्य उजागर किया।

विकास ही सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। 1990 के दशक के बाद से, आर्थिक वैश्वीकरण तेजी से विकसित हुआ है। हालांकि, कुछ देशों के नेतृत्व में आर्थिक वैश्वीकरण ने सार्वभौमिक विकास हासिल नहीं किया है। इसके बजाय, इसने विकसित और विकासशील देशों में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई पैदा कर दी है। ऐसी स्थिति को बदला जाना चाहिए। 

“बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण का प्रस्ताव लोगों की विकास की मांगों के अनुरूप है। यह न केवल चीन के विकास के लिए है, बल्कि दुनिया के विकास के लिए भी है। यह मूल इरादा वैश्विक विकास समस्याओं का चीनी समाधान प्रदान करता है और इसकी सफलता का सबसे प्रत्यक्ष कारण भी है।

वास्तव में, बेल्ट एंड रोड पहल ने आम विकास को प्राप्त करने के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण और अन्य आजीविका परियोजनाओं में निवेश करने पर बड़ा ध्यान दिया है। उदाहरण के लिए, चीन-लाओस रेलवे ने दिसंबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से 3500 से अधिक लाओस कर्मचारियों की भर्ती की है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से रसद, परिवहन, वाणिज्य, पर्यटन और अन्य उद्योगों में लाओस में 1 लाख से अधिक नौकरियां जुड़ी हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2013 से 2022 तक, सह-निर्माण देशों में चीन का संचयी प्रत्यक्ष निवेश 2.4 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।

संयुक्त निर्माण अभ्यास के दस वर्षों से देखते हुए, बेल्ट एंड रोड पहल “व्यापक विचार-विमर्श”, “साझा सहयोग” और “सहभागी लाभ” के सिद्धांत का पालन करती है। यह भू-राजनीति के खेल की पुरानी सोच को तोड़ता है, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का एक नया प्रतिमान बनाता है और वास्तव में सभी देशों के लोगों को लाभान्वित करता है।

उदाहरण के तौर पर गरीबी उन्मूलन को लें। मैकिन्से एंड कंपनी की एक शोध रिपोर्ट से पता चलता है कि अफ्रीका में चीनी कंपनियों के कर्मचारियों की स्थानीयकरण दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो प्रभावी रूप से स्थानीय आबादी के लिए रोजगार पैदा कर रही है। विश्व बैंक का अनुमान है कि 2030 तक, “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण से संबंधित निवेश से 76 लाख लोगों को अत्यधिक गरीबी से और 320 लाख लोगों को मध्यम गरीबी से बाहर निकालने की उम्मीद है।

इस पहल के माध्यम से, लोगों ने आपसी समझ और संचार को गहरा किया है, और सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा दिया है। चीन ने 144 सह-निर्माण देशों के साथ संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। दस वर्षों में एक पहल ने 150 से अधिक देशों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया है। जब भू-राजनीतिक संघर्ष जारी है और विश्व आर्थिक सुधार सुस्त है, इस पहल का मूल्य और भी अधिक महत्वपूर्ण है। यह चीन और दुनिया के लिए अवसर की एक नई खिड़की खोलेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें