Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में विदेशी उद्यमों के लिए दीर्घकालिक विकास का बेहतर अनुमान पेश किया जाएगाः चीनी वाणिज्य मंत्रालय

February 6, 2026

चीन में विदेशी उद्यमों के लिए दीर्घकालिक विकास का बेहतर अनुमान पेश किया जाएगाः चीनी वाणिज्य मंत्रालय

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ह यातुंग ने 5 फरवरी को प्रेस वार्ता में कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन स्थिरता से गुणवत्ता विकास की ओर बढ़ेगा और उच्च स्तरीय वैदेशिक खुलेपन का विस्तार करेगा । इसके साथ चीन बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की डटकर सुरक्षा करेगा और विभिन्न देशों के साथ समानता और पारस्परिक लाभ वाले आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा ताकि चीन में विदेशी पूंजी वाले उद्यमों को दीर्घकालिक विकास का बेहतर अनुमान पेश किया जाएगा ।

ह यातुंग ने कहा कि वर्ष 2025 में चीन के विनिर्माण उद्योग में दक्षिण कोरिया का निवेश पिछले साल की समान अवधि से 14.1 प्रतिशत बढ़ा ,चीन के हाई टेक सेक्टर में कनाडा का निवेश 11.7 प्रतिशत बढ़ा ,चीन के विनिर्माण उद्योग में फिनलैंड का निवेश पिछले साल की समान अवधि से 21.7 प्रतिशत बढ़ा और चीन में ब्रिटेन का निवेश 15.9 प्रतिशत बढ़ा ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 से दक्षिण कोरिया ,कनाडा ,फिनलैंड और ब्रिटेन के नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की यात्रा कर पारस्परिक समझ और गहरायी ,दोनों पक्षों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का विस्तार किया और चीन में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विश्वास मजबूत किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें