Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतवंशी सांसद Raja Krishnamoorthi ने सिएटल पुलिस से जाह्न्वी की मौत की गंभीरता से जांच करने का किया आग्रह 

September 15, 2023

भारतवंशी सांसद Raja Krishnamoorthi ने सिएटल पुलिस से जाह्न्वी की मौत की गंभीरता से जांच करने का किया आग्रह 
वाशिंगटनः भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सिएटल पुलिस से भारतीय छात्र जाह्न्वी कंडुला की दुखद मौत की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। जाह्न्वी कंडुला (23) की मौत का उपहास उड़ाने वाले सिएटल के एक पुलिस अधिकारी के बारे में कृष्णमूर्ति ने कहा, कि ‘‘जाह्न्वी कंडुला की मौत एक भयानक त्रसदी थी और उसकी मृत्यु से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती..किसी को भी इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।’’ भारतीय छात्र की तेज रफ्तार पुलिस कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
कृष्णमूर्ति ने कहा, कि ‘जाह्न्वी की मौत पर जानकारी देने के दौरान एक सिएटल पुलिस अधिकारी द्वारा उसके जीवन के मूल्य पर सवाल उठाने संबंधी रिकॉडिंग घृणित और अस्वीकार्य है। मैं सिएटल पुलिस विभाग से आग्रह करता हूं कि वह इस मामले में अपनी जांच को उस गंभीरता के साथ आगे बढ़ाए।’’ वाशिंगटन के नॉर्थईस्टर्न यूनिर्विसटी की स्नातक की छात्र जाह्न्वी को 23 जनवरी, 2023 की रात को एक पैदल यात्री क्रॉसिंग पर पुलिस के वाहन ने टक्कर मार दी थी।
डैनियल ऑडरर का एक बॉडीकैम रिकॉर्डिंग वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है -हां, बस एक चेक लिखो। 11,000 अमेरिकी डॉलर का। वह वैसे भी 26 साल की थी, उसका जीवन मूल्य सीमित था।’’ सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन एसोसिएशन (एनएफआईए) ने सभी संबंधित अधिकारियों से जांच, सामुदायिक भागीदारी को प्राथमिकता देने और सभी व्यक्तियों, पीड़ितों एवं पीड़ा और दु?ख में समुदाय के अधिकारों तथा सम्मान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
एनएफआईए ने वाशिंगटन में उच्चतम स्तर पर इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाने के लिए अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू की सराहना की। ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ ने एक बयान में कहा कि इस चौंकाने वाले फुटेज को देखकर स्तब्ध हैं। संगठन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अधिकारी को जवाबदेह ठहराया जाएगा और जाह्न्वी कंडुला के परिवार को न्याय मिलेगा।’’ भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल ने इस घटना की कड़ी निंदा की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें