Site icon Dainik Savera Times

बाइडेन प्रशासन कर रहा यूक्रेन पर लगे हथियार प्रतिबंधों को हटाने पर विचार

वाशिंगटन: अमेरिका के प्रशासन ने कुछ दिन पहले यूक्रेन पर अपने हथियारों से रूसी क्षेत्र में हमला करने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब रूस के यूक्रेनी क्षेत्रों की ओर बढ़ते कदमों को देखते हुये अपने हथियारों से प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका प्रतिबंध हटाने पर इसलिये विचार कर रहा है क्योंकि रूस के सैनिक लगातार यूक्रेनी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे यहां के हालात पहले से अधिक बिगड़ते रहे हैं जबकि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा कि नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक प्रतिबंध हटाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Exit mobile version