Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Biden और Kamala ने Israel की रक्षा के संबंध में अमरीकी तैयारी की समीक्षा की

October 2, 2024

Biden और Kamala ने Israel की रक्षा के संबंध में अमरीकी तैयारी की समीक्षा की

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ईरान मिसाइल हमले से इजरायल की रक्षा के संबंध में अमेरिकी तैयारी की समीक्षा की है। इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले के शुरू होने से कुछ पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह उपराष्ट्रपति और मैंने इज़रायल के खिलाफ आसन्न मिसाइल हमला शुरू करने की ईरानी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बुलाई।’

हमने चर्चा की कि इन हमलों से बचाव में इज़रायल की मदद करने और क्षेत्र में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए अमेरिका की तैयारी कैसी है। इस बीच इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सोशल मीडिया हैंडल पर मिसाइल की वर्षा को दर्शाते हुए कहा गया है ‘यरुशलम में पुराने शहर के ऊपर ईरान की मिसाइल की वर्षा देखिए, यह जगह मुसलमान , ईसाइयों और यहूदियों सबके लिए पवित्र है, ईरान की सरकार ने इसको निशान बनाया है सभी उसके निशाने पर हैं।’

आईडीएफ ने यह भी कहा है कि ईरान ने मिसाइलों से एक करोड़ नागरिकों को निशाना बनाया है। इजरायल ने कहा है कि ईरान के रॉकेट से बचने के लिए इजरायल के सभी नागरिक बम से बचाव के लिए बनाई गई जगह पर छुप गए हैं। मिसाइल के हमले से लोगों को आगाह करने के लिए मध्य इजरायल में सायरन गूंज रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें