Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइडेन ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम बंगलादेश सरकार को जताया समर्थन

September 25, 2024

बाइडेन ने यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम बंगलादेश सरकार को जताया समर्थन

ढाका: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा(यूएनजीसी) में बंगलादेश के मुख्य सलाहकार के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बंगलादेश की अंतरिम सरकार के लिए अपना पूर्ण समर्थन जताया है।

ढाका ट्रिब्यून की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य सलाहकार यूनुस ने मंगलवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बैठक की। बंगलादेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है। मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण दिन है। यूएनजीए में ऐसी बैठक देखना बहुत दुर्लभ है।’’

उन्होंने कहा कि बंगलादेश अमेरिका के साथ मजबूत संबंध रखता है और इस बैठक का लक्ष्य इन संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाना है।श्री बाइडेन ने टिप्पणी की कि यदि छात्र अपने देश के लिए इतना बलिदान दे सकते हैं, तो उन्हें और भी सही दिशा की अधिक करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें