Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Biden ने कहा,अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

June 7, 2024

Biden ने कहा,अदालत का फैसला बेटे के खिलाफ आया तो नहीं देंगे माफी

बाइडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अनधिकृत बंदूक रखने के आपराधिक मुकदमे में दोषी ठहराये जाने की स्थिति में वह अपने बेटे हंटर को माफी नहीं देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति से एक टीवी साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या वह डेलावेयर प्रांत में अपने बेटे पर चल रहे मुकदमे के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सीधे-सीधे कहा, “हां।”

साक्षात्कार से पहले जारी बयान में कहा गया है कि न्यूज एंकर ने जब पूछा कि क्या बाइडेन ‘क्षमा’ की संभावना से भी इनकार करते हैं तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने सकारात्मक जवाब दिया। हंटर बाइडेन पर आरोप है कि अक्टूबर 2018 में हथियार खरीदते समय उन्होंने गलत बयानी की थी और उस समय नशीली दवाओं की अपनी लत छिपाई थी। दोषी होने पर उसे 25 साल तक की जेल हो सकती है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामले की सुनवाई कर रहे जज कितनी सजा देंगे, क्योंकि हंटर बाइडेन का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवहार के विपरीत हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं और वह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो उनके खिलाफ आये फैसलों को पलट देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें