Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा : तट पर पलट गई नाव, मदद के लिए चिल्लाते रहे लाेग, 105 की…

July 6, 2024

बड़ा हादसा : तट पर पलट गई नाव, मदद के लिए चिल्लाते रहे लाेग, 105 की…

नुआकशोत : पश्चिम अफ्रीकी देश मॉरिटानिया तट पर इस इस सप्ताह एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 105 लाेगाें की मौत हाे गई हैं, जिसमें से 89 शवाें काे बरामद कर लिया गया हैं। इस बात की जानकारी पश्चिम अफ्रीकी देश की सरकारी समाचार एजेंसी और मछली पकड़ने वाले संघ के प्रमुख ने दी हैं। दक्षिण-पश्चिमी शहर एनडियागो में मछली पकड़ने वाले संघ के अध्यक्ष याली फॉल ने कहा कि स्थानीय लोग सोमवार से तट से निकाले गए शवों को दफना रहे हैं।

बता दें, अफ्रीका के पश्चिमी तट से कैनरी द्वीप तक अटलांटिक प्रवास मार्ग जिसका इस्तेमाल आमतौर पर स्पेन पहुंचने की कोशिश कर रहे अफ्रीकी प्रवासियों द्वारा किया जाता है, दुनिया के सबसे घातक मार्गों में से एक है। गर्मियों में यह सबसे व्यस्त अवधि होती है। मॉरिटानिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि नाव 170 लोगों को लेकर यूरोप जा रहे थे। इस नाव में 5 साल की बच्ची सहित 9 लोगों को बचा लिया गया है।

दक्षिण-पश्चिमी शहर एनडियागो में मछली पकड़ने वाले संघ के अध्यक्ष याली फॉल ने शुक्रवार को कहा कि मरने वालों की संख्या 105 है और स्थानीय लोग सोमवार से तट से बरामद शवों को दफना रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “जिनके शव मिले थे, हमने उन्हें तीन दिनों तक दफनाया।” प्रवास अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने जून में कहा था कि 2024 के पहले पाँच महीनों में कैनरी द्वीप पहुंचने की कोशिश में लगभग 5,000 प्रवासी समुद्र में मारे गए। स्पेन के गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला कि इस अवधि में द्वीपसमूह में आने वालों की संख्या एक साल पहले की तुलना में पांच गुना बढ़कर 16,500 से अधिक हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें