Site icon Dainik Savera Times

Saudi Arabia में रमजान के दौरान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 20 लोगों की मौत

रियादः दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में खचाखच भरी बस एक पुल से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी टीवी ने कहा कि दुर्घटना में 29 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। टीवी द्वारा प्रसारित दृश्याें में दिख रहा है कि बस जलकर नष्ट हो गई है।

चैनल की खबराें के मुताबिक, यमन की सीमा से सटे असीर प्रांत में यह हादसा बस के ब्रेक ‘फेल’ होने की वजह से हुआ। यह दुर्घटना रमजान के महीने के पहले हफ्ते में हुई है। इस्लाम के पवित्र महीने में परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए लोग यात्रा करते हैं।

Exit mobile version