Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन में बड़ा हादसा: रॉयल एयर फोर्स का विमान हुआ दुर्घटना, पायलट की मौत

May 26, 2024

ब्रिटेन में बड़ा हादसा: रॉयल एयर फोर्स का विमान हुआ दुर्घटना, पायलट की मौत

लंदन: ब्रिटेन के लिंकनशायर में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) बेस के पास स्पिटफायर के दुर्घटनाग्रस्त होने से आरएएफ के एक पायलट की मौत हो गयी। आरएएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, “बड़े दुख के साथ हमें आज आरएएफ कोनिंग्सबी के पास दुर्घटना में आरएएफ के एक पायलट की मौत की पुष्टि करनी पड़ रही है।” इससे पहले लिंकनशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एक ‘एकल यात्री विमान’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इसमें किसी और के होने की संभावना नहीं है।

वहीं, ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि विमान अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक 12.20 बजे से कुछ समय पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त स्पिटफ़ायर ब्रिटेन के युद्ध स्मारक कार्यक्रम में भाग ले रहा था। गौरतलब है कि आरएएफ कॉनिंग्सबी बैटल ऑफ़ ब्रिटेन मेमोरियल फ़्लाइट का अड्डा है, जहां पर युद्धकालीन लड़ाकू और बमवर्षक विमानों का एक संग्रह है। ये विमान एयर शो और स्मारक प्रदर्शनों में भाग लेते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें