Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग, 40 की मौत

पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस के नीचे गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई, जिससे बस में सवार करीब 48 यात्रियों में से करीब 40 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये बस बलूचिस्तान से यात्रियों को लेकर निकली थी। हालाँकि अभी तक मृतकों की पहचान नाह हो सकी है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में फ़िलहाल तीन लोगों को बचा लिया गया है।

Exit mobile version