Site icon Dainik Savera Times

Rajasthan में बड़ा हादसा, दो विमानों की हुई आपस में टक्कर

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version