Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Christmas के दिन Spain में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

December 26, 2022

Christmas के दिन Spain में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

मैड्रिडः स्पेन में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक बस के पुल से फिसल कर नदी में गिरने से छह यात्रियों की मौत हो गई और चालक सहित एक अन्य यात्री घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुल से करीब 30 मीटर नीचे लेरेज नदी में डूबे वाहन की केवल छत नजर आ रही है। एक अन्य वाहन चालक ने पुल की ‘रेलिंग’ टूटी देखने के बाद आपात सेवाओं को इसकी जानकारी दी हैं।

स्पेनिश गाडिया सिविल के अनुसार, बस में कुल 8 लोग सवार थे। दो घायलों को शनिवार रात ही बचा लिया गया था। वे अस्पताल में भर्ती हैं। 6 लोगों के शव रविवार को बस में से निकाले गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्फोंसो रुएडा ने बताया कि हादसा शायद खराब मौसम के कारण हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें