Site icon Dainik Savera Times

Big Accident: ब्राजील में हुई भयानक बस दुर्घटना,दो लोगों की मौत, 40 अन्य घायल

साओ पाउलो: दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के पेलोटास शहर में रविवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। संघीय राजमार्ग पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ित महिलाएं थीं। इनमें एक की उम्र 42 साल और दूसरी की 70 साल थी।

उन्होंने बताया कि संघीय राजमार्ग बीआर-116 पर बस चालक ने मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश की तो बस पलट गई। बस पर्यटकों को सांता विटोरिया डो पालमार से कैक्सियास डो सुल ले जा रही थी, जहां पारंपरिक राष्ट्रीय अंगूर महोत्सव मनाया जाता है।

Exit mobile version