Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : इजरायल के हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah

September 28, 2024

Big Breaking : इजरायल के हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah

बेरूत:जराइली सेना ने शनिवार को दावा किया किया कि उसने बेरूत में शुक्रवार को किए गए एक हमले में हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्ला को मार गिराया। सेना ने कहा कि जब हिजबुल्ला का नेतृत्व बेरूत के दक्षिण में दहिया स्थित अपने मुख्यालय में बैठक कर रहा था तभी एक सटीक हवाई हमला किया गया।

आईडीएफ ने कहा, ‘सेना ने उनके साथ-साथ हिजबुल्लाह के अतिरिक्त कमांडरों और ऑपरेटिव्स को भी मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा कि मोहम्मद अली इस्माइल इजरायल के खिलाफ हमलों के लिए जिम्मेदार था, जिसमें बुधवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल था। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इब्राहिम मोहम्मद कबीसी और हिजबुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट समूह के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी मार गिराया। हिजबुल्लाह ने कमांडरों के मारे जाने के बारे में इजरायल की घोषणा की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान पर व्यापक हमले किए, जिनमें बेरूत के दक्षिणी भी शामिल हैं।

आईडीएफ ने नागरिक भवनों के नीचे हिजबुल्लाह के हथियार जमा करने के ठिकानों पर लक्षित हमले करने का दावा किया है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि दक्षिण बेरूत के दहिह इलाके में शुक्रवार को इजरायली हमलों के निशाने पर आए नागरिक भवनों में उसके हथियार नहीं रखे गए थे। हिजबुल्लाह ने हवाई हमलों पर अपनी पहली आधिकारिक टिप्पणी में कहा, ‘बमबारी वाले नागरिक भवनों में हथियारों की मौजूदगी के बारे में दुश्मन की ओर से किए गए दावे पूरी तरह से झूठे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें