Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे ट्रम्प!, मिले 267 एलेक्ट्रोरल वोट

November 6, 2024

Big Breaking : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे ट्रम्प!, मिले 267 एलेक्ट्रोरल वोट

President Election :रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, टेक्सास, फ्लोरिडा, इंडियाना, केंटकी और अन्य सहित 30 से अधिक राज्यों में जीत दर्ज की है, जबकि डेमोक्रेट कमला हैरिस को अब तक केवल 20 राज्यों में जीत मिली है। शेष काउंटियों में मतों की गिनती जारी है। ट्रम्प राष्ट्रपति पद के बहुत करीब दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने पेंसिल्वेनिया सहित तीन स्विंग राज्यों में जीत हासिल की है और अन्य में आगे चल रहे हैं, जिससे उनके चुनावी वोटों की संख्या 267 हो गई है। एक और राज्य की जीत सुनिश्चित करेगी कि ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे।

Live.

  • उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल की, जिससे राज्य में डेमोक्रेट्स को चार इलेक्टोरल वोट मिलने का दो दशक पुराना सिलसिला जारी रहा।

 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में कमला हैरिस पिछड़ती जा रही हैं। इलेक्टोरल कॉलेज की काउंटिंग के रुझानों में कमला हैरिस 210 सीटों पर रुक हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने 247 पर अपनी बढ़त बना ली है। अब ट्रंप को मैजिक नंबर तक पहुंचने के लिये सिर्फ 23 सीटों की और जरूरत है।

 

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने जॉर्जिया राज्य में दर्ज की जीत, 2020 में हुए चुनाव में वे यहां से हार गए थे।

 

  • काउंटिंग के बीच कमला हैरिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी में होने वाले भाषण में न जाने का फैसला किया है। उनके इस फैसले के बाद बड़ी तादाद में लोगों ने वहां से हटना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिलहाल 538 इलेक्टोरल कॉलेज में से डोनाल्ड ट्रंप 230 पर आगे चल रहे हैं। वहीं, 210 पर कमला हैरिस आगे हैं।

 

  •  रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 209 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं।

 

  • मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार अब तक 28 राज्यों के नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी केउम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 में राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को 09 राज्यों में जीत मिली है।

अब तक आए नतीजों में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला है। डेमोक्रेट्स के वफादार ब्लू स्टेट ने कमला हैरिस को जीत दिलाई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के वफादार रेड स्टेट में ट्रम्प जीत रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जब तक 07 स्विंग स्टेट पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना का नतीजा नहीं आएगा, तब तक कोई पार्टी जीत का दावा नहीं कर सकती। स्विंग स्टेट वे राज्य हैं जहां दोनों पार्टियों के बीच वोट का मार्जिन काफी कम रहता हैं।

कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने में अब भी समय है। अमेरिका के 50 राज्यों में 538 इलेक्टोरेल वोट्स यानी सीटों के लिए वोटिंग मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 04 बजे शुरू हुई। आज सुबह करीब 10 बजे तक सभी राज्यों में वोटिंग खत्म हो जाएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही हो रहे संसदीय चुनाव में भी ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन को बढ़त मिली हुई है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है।

कमला हैरिस चुनाव जीत जाती है तो अमेरिका में 230 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला राष्ट्रपति बनेगी। वहीं अगर ट्रम्प जीतते हैं तो 04 साल बाद व्हाइट हाउस में वापसी करेंगे। हैरिस फिलहाल अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, जबकि ट्रम्प 2017 से 2021 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें