Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तानी एयरलाइन की बड़ी लापरवाही; कराची की जगह सऊदी अरब भेजा यात्री

कराची: पाकिस्तान में एक निजी एयरलाइन की एक गलती के कारण लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री सऊदी अरब पहुंच गया और बाद में उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया। कराची के इलैक्ट्रिकल इंजीनियर मलिक शाहजैन ‘एयरसियाल’ की उड़ान में लाहौर से सवार हुए। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस असामान्य घटना की जांच कर रहे हैं। शाहजैन के अनुसार, 7 जुलाई की रात जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा बीमार पड़ गया है, तो वह लाहौर से कराची लौट रहे थे। वह वक्त पर हवाई अड्डे पहुंचे और अपना पहले से बुक किया हुआ बोडिंग पास दिखाया, जिसके बाद उन्हें लाउंज और प्रस्थान द्वार की ओर भेज दिया गया।

शाहजैन का आरोप है कि एयर सियाल के स्टाफ ने बिना पूरी जांच किए उन्हें गलत गेट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बैठा दिया, जो जेद्दा जा रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने बोर्डिंग पास दिखाया, मुझे लाउंज और फिर फ्लाइट गेट की ओर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि टरमैक पर दो विमान खड़े थे एक कराची जा रहा था और दूसरा जेद्दा। एयरलाइन स्टाफ ने बिना जांच के मुझे जेद्दा वाली फ्लाइट में बैठा दिया। शाहज़ैन ने बताया कि उन्हें तब शक हुआ जब उड़ान के दो घंटे बाद भी विमान ने लैंड नहीं किया। आखिरकार, वह जेद्दा पहुंचे, लेकिन उनका सामान कराची पहुंच चुका था।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

 

Exit mobile version