Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्ड फ्लू ने बढ़ाई अंडों की कीमत, 70 फीसदी तक बढ़े दाम

January 5, 2025

बर्ड फ्लू ने बढ़ाई अंडों की कीमत, 70 फीसदी तक बढ़े दाम

Bird Flu : कैलिफोर्निया में बर्ड फ्लू ने अंडों की कीमतों पर असर डाला है। मांग ज्यादा बढ़ी है आपूर्ति कम है नतीजतन दाम जबरदस्त बढ़े हैं। पिछले दो महीनों में ही करीब 70 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आई है की कैलिफोर्निया में अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। एक दर्जन बड़े अंडों की कीमत 0.78 डॉलर बढ़ी है और अब ये 8.97 डॉलर में बिक रहा है, जबकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक दर्जन जंबो अंडों की कीमत औसतन 8.91 से बढ़कर 9.10 डॉलर के बीच हो गई है।

ये भी पढ़ें – Mahakumbh 2025 के लिए जारी होंगे 6 अलग-अलग रंगों के e-Pass, जानिये कैसे और किसको मिलेगा किस रंग का पास?

रिपोर्ट में कहा गया कि देश भर में अंडों की कीमतें कुछ हद तक कम हुई हैं, लेकिन अब भी उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। न्यूयॉर्क बाजार में अंडों की थोक कीमत 0.12 डॉलर बढ़कर 6.06 डॉलर प्रति दर्जन हो गई है। अक्टूबर में यह कीमत 3.13 डॉलर और एक साल पहले 2.13 डॉलर थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 के अंत तक मांग बनी रहेगी। अंडों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंता का कारण है।

ये भी पढ़ें – 120 करोड़ की गड्ढों वाली सड़क में किया भ्रष्टाचार का खुलासा, कैसे हत्यारों ने पत्रकार को दी दर्दनाक मौत? पढ़िए…

रिपोर्ट के अनुसार के मुताबिक, अंडों की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति संकट का कारण बर्ड फ्लू (एचपीएआई) का बढ़ता प्रकोप है। फ्लू के कारण लाखों अंडे देने वाली मुर्गियों को मार दिया गया था। दिसंबर के अंत तक, 128 मिलियन से अधिक पक्षी इस बीमारी से संक्रमित हो चुके थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें