Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blast In Firecracker warehouse: फिलीपींस में पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौके पर हुई मौत, 20 घायल

June 30, 2024

Blast In Firecracker warehouse: फिलीपींस में पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, 5 लोगों की मौके पर हुई मौत, 20 घायल

मनीला: फिलीपींस के ज़ाम्बोआंगा शहर में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में गोदाम के पास के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट स्थल पर पहुंचे ज़ाम्बोआंगा के मेयर जॉन डेलिप ने संवाददाताओं को बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बचाव दल ने 20 अन्य को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में मारे गए लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि अग्निशमन कर्मी और पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें