Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट, पांच की मौत, 14 घायल

January 8, 2024

पाकिस्तान में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर विस्फोट, पांच की मौत, 14 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले की मामुंड तहसील में सोमवार को पुलिस वाहन को लक्ष्य कर किये गये बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और करीब 14 घायल हो गए। बचाव और पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह प्रांत के बाजौर जिले में एक पुलिस ट्रक को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जिले में पोलियो टीकाकरण टीमों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया।

घटना के बाद बचाव दल के साथ पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। किसी भी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें