Site icon Dainik Savera Times

चीन में शीतलहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी

बीजिंग : चीन के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी के मद्देनजर शीत लहर के लिए ‘ब्लू अलर्ट’ जारी किया गया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार सोमवार से मंगलवार तक यांग्त्ज़ी नदी के दक्षिण के क्षेत्रों, पूर्वी गुइझोऊ प्रांत और दक्षिण चीन के उत्तरी हिस्सों के अधिकांश हिस्सों में तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।

हुनान प्रांत, गुइझोउ प्रांत और गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर सकता है। एनएमसी ने स्थानीय प्रशासनों को ठंड के मौसम के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी साथ ही जनता से गर्म रहने के लिए कहा और उष्णकटिबंधीय फसलों और जलीय उत्पादों की सुरक्षा के लिए उपाय करने का आग्रह किया। चीन में शीत लहर के लिए चार स्तरीय रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें लाल सबसे गंभीर मौसम का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला होता है।

Exit mobile version