इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के अध्यक्ष Zhao Leji ने 26 मार्च की सुबह हाईनान में 2026 बोआओ एशिया मंच के वार्षिक सम्मेलन के पूर्णाधिवेशन में भाग लेकर सही दिशा पर कायम रहकर एक साथ बेहतर भविष्य रचें नामक मुख्य भाषण दिया । सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ,अजरबेजान की राष्ट्रीय असेंबली की अध्यक्ष मिली गाफारोवा ,श्रीलंकाई संसद अध्यक्ष जगथ विक्रमारत्ने,कजाकस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री रोमन स्कल्यर,मंच परिषद के अध्यक्ष बान कीमून समेत 60 से अधिक देशों व क्षेत्रों के राजनीति ,व्यापार ,थिंक टैंक व मीडिया के 1600 से अधिक प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया ।
Zhao Leji ने कहा कि वर्तमान विश्व में शांति व विकास के प्रति विभिन्न देशों की जनता की इच्छा अधिक तीव्र हो गयी है और न्याय व निष्पक्ष का अनुसरण करने की आवाज अधिक बुलंद हो गयी है ।इस वार्षिक सम्मेलन का मुख्य विषय “साझा भविषय का निर्माणः नयी स्थिति ,नया मौका ,नया सहयोग”है ,जिसका बड़ा वास्तविक महत्व है ।
Zhao Leji ने जोर देकर कहा कि विश्व ,युग और इतिहास के बदलाव के सामने राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने की अवधारणा और वैश्विक विकास पहल ,वैश्विक सुरक्षा पहल ,वैश्विक सभ्यता पहल और वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की ,जिसने सौ साल में अभूतपूर्ण बदलाव का सामना कर रहे विश्व के लिए सही दिशा दिखायी है ।हमें शांति ,विकास ,सहयोग और साझी जीत की युगांतर धारा के अनुरूप एक साथ एशियाई घर और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए ।
उन्होने कहा कि चीन हमेशा आर्थिक विकास और जन-जीवन के सुधार में संलग्न है और अपने विकास के साथ विभिन्न देशों का समान विकास बढ़ाता है ।हम विभिन्न देशों के उद्यमों का चीनी बाजार में विस्तार करने का स्वागत करते हैं ।चीन दीर्घकाल तक विदेशी निवेशकों की आकर्षक भूमि बना रहेगा ।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)