Site icon Dainik Savera Times

Brazil की अमेजन नदी में पलटी नाव, 3 लोगों की मौत अन्य 9 लापता

साओ पाउलो: उत्तरी ब्राजील की अमेजन नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक वर्षीय बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नाव ‘एम. मोंटेरो’ पर 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। सोमवार को एमेजोनस स्टेट के उआरिनी म्युनिसिपैलिटी के पास विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई। पुलिस प्रवक्ता और नौसेना की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कम से कम 183 लोग सुरक्षित बचने में सफल रहे। यह तीन दिनों में एमेजोनस में यात्री नाव पर लगी दूसरी आग थी। शनिवार को नाव ‘कोमांडेंटे सूजा 3’ आग लगने के बाद पलट गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लापता हो गए।

Exit mobile version