Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Boat Capsizes: नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई

October 5, 2024

Boat Capsizes: नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई

अबुजा: मध्य नाइजीरिया में इस सप्ताह की शुरुआत में एक नाव दुर्घटना के बाद शुक्रवार को और शव बरामद किए गए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। प्रमुख अब्दुल्लाही बाबा-आरा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार से करीब 17 और शव बरामद किए गए हैं। इनमें से छह कल सुबह मिले, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गयी है।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू के प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार रात 300 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव के डूबने के बाद करीब 25 शव बरामद होने की पुष्टि की गई थी। गुरुवार को 17 और शव बरामद किए गए। राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ प्रवक्ता बायो ओनानुगा ने श्री टीनुबू की ओर से जारी एक बयान में कहा कि मंगलवार देर रात मोकवा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में नाइजर नदी के ऊपरी हिस्से जेबा बांध पर यात्रियों से भरी नाव के पलट जाने के बाद 150 से अधिक अन्य लोगों को बचाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यात्री नाइजर में एक अन्य समुदाय में धार्मिक उत्सव के बाद अपने घरों की ओर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें