Site icon Dainik Savera Times

Philippines में डूबी नौका, 28 लोगों की बचाई जान, 4 लापता

मनीलाः फिलीपीन में रविवार सुबह पलवन प्रांत के तुबाताह के पास नौका डूब गई। इस पर 32 लोग सवार थे। हादसे के बाद 4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपीन कोस्ट गार्ड ने ये जानकारी दी है। कमोडोर अरमांडो बालिलो ने कहा कि नाव, एम/वाई ड्रीम कीपर, स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 7 बजे से पहले डूब गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि नाव गुरुवार दोपहर सेबू से निकली थी और शनिवार रात को तुबाताहा रीफ्स नेचुरल पार्क पहुंची।

बालिलो ने कहा कि नौका में 15 चालक दल, 12 यात्री और पांच गोताखोर सहित 32 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि 28 लोगों को बचा लिया गया है जबकि चार लापता हैं। तुबाताहा रीफ्स नेचुरल पार्क एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र और विश्व प्रसिद्ध स्कूबा डाइविंग साइट है। यह 1,200 से अधिक समुद्री प्रजातियों का घर है जिनमें समुद्री घास, शैवाल, कोरल, शार्क, मछलियां, समुद्री कछुए, समुद्री पक्षी और समुद्री स्तनधारी जीव शामिल हैं।

Exit mobile version