Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक्सास में पुल से टकराई ईंधन ले जा रही नौका, 2000 गैलन तेल गिरने की आशंका

May 17, 2024

टेक्सास में पुल से टकराई ईंधन ले जा रही नौका, 2000 गैलन तेल गिरने की आशंका

गालवेस्टर (अमेरिका): अमेरिका में टेक्सास के गैलवेस्टन के पास ईंधन ले जा रही एक नौका के पुल से टकरा जाने के कारण 2,000 गैलन तेल के पानी में गिर जाने की आशंका है। अमेरिकी तटरक्षक बल ‘यूएस कोस्ट गार्ड’ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल ने बताया कि टगबोट (नौकाओं को खींचने या धक्का देने के लिए इस्तेमाल होने वाली नौका) से अलग होने के बाद बुधवार को ‘पेलिकन आइलैंड कॉजवे’ पुल के एक खंभे से टकरा गई जिसके कारण पुल आंशिक रूप से ढह गया और गैलवेस्टन को पेलिकन द्वीप से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क कट गई।

‘मार्टिन मरीन’ के उपाध्यक्ष रिक फ्रीड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पोत में 30,000 बैरल तेल रखने की क्षमता है लेकिन जब यह पुल से टकराया तो उसमें 23,000 बैरल तेल था। कोस्ट गार्ड के कैप्टन कीथ डोनो‘ू ने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि हमने शुरू में जो अनुमान लगाया था, पानी में उससे कम तेल गिरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने 605 गैलन से अधिक तैलीय पानी का मिश्रण निकाल लिया है। साथ ही नाव के ऊपर से अतिरिक्त 5,640 गैलन तैलीय उत्पाद बरामद कर लिया है जो पानी में नहीं गया था।’’ ‘यूएस कोस्ट गार्ड’ ने बताया कि पानी में 2,000 गैलन तेल गिरने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें