लीमा, पेरू: उत्तरी पेरू के ला लिबर्टाड क्षेत्र में स्थित पाटाज़ प्रांत एक भयावह घटना का गवाह बना, जहां एक खनन कंपनी के अपहृत 13 सुरक्षा गार्डों के शव बरामद किए गए हैं। यह मामला पेरू के खनन क्षेत्र में बढ़ते अवैध गतिविधियों और सुरक्षा संकट को उजागर करता है।
-13 अपहृत गार्डों के मिले शव
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकारी शाखा से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि इन शवों को एक खदान से बरामद किया गया, जहां वे नग्न अवस्था में, हाथ-पैर बंधे और आंखों पर पट्टियां बंधी हुई मिलीं। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी को कथित तौर पर गोली मारी गई थी।
खनन कंपनी ला पोडेरोसा, जिसके लिए ये गार्ड सुरक्षा प्रदान कर रहे थे, ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन कर्मचारियों का अपहरण 27 अप्रैल को उस समय किया गया था जब वे ड्यूटी पर थे। परिजनों के अनुसार, उसी दिन से उनका अपहृत गार्डों से संपर्क टूट गया था और बाद में फिरौती की मांग भी की गई थी।
-इस हमले में अपराधियों का हाथ
कंपनी ने दावा किया कि इस हमले में अवैध खनन से जुड़े अपराधियों का हाथ है, जिन्होंने जानबूझकर खदान पर कब्ज़ा करने की कोशिश में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की गंभीर गिरावट का संकेत है।
-पीड़ितों के परिवारों ने माँगा इन्साफ
पीड़ितों के परिवारों ने प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है, जबकि कंपनी ने सुरक्षा में सुधार और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से अपील की है। यह दुखद घटना ना सिर्फ पेरू के खनन उद्योग के सामने मौजूद खतरे को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे संगठित अपराधों ने अब इन क्षेत्रों को भी अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब को जल्द मिलेगा नया DGP: UPSC को भेजे जाएंगे 14 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...