Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया में एक घर से मिले दो बच्चों के शव, इलाके में फैली सनसनी

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में घर के अंदर दो बच्चों के शव मिलने के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत के कूनाबरब्रान कस्बे में एक घर से 8-10 साल के दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने पर ये शव मिले। घटना के संबंध में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 66 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ग्लोबल दबाव के बीच भी मजबूत रहा बाजार, आगे सुधार की संभावना

Exit mobile version