Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका की एक झील में मिले दो लापता भारतीय छात्रों के शव

April 23, 2023

अमेरिका की एक झील में मिले दो लापता भारतीय छात्रों के शव

न्यूयॉर्क (अमेरिका) : अमेरिका के इंडियाना की एक झील में तैरने के दौरान लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। समाचार पत्र ‘यूएसए टुडे’ ने बताया कि सिद्धांत शाह (19) और आर्यन वैद्य (20) गत 15 अप्रैल को अपने मित्रों के एक समूह के साथ इंडियानापोलिस शहर से लगभग 64 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित मोनरो झील में तैरने गए थे, लेकिन वे बाहर नहीं आए।

दोनों इंडियाना विश्वविद्यालय के ‘केली स्कूल ऑफ बिजनेस’ के छात्र थे। वे 15 अप्रैल से लापता थे। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान मौसम संबंधी खराब परिस्थितियों के कारण बाधित हुआ, लेकिन दोनों के शव इस व्यापक अभियान के बाद 18 अप्रैल को बरामद कर लिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें