चीनी केंद्रीय फौजी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष शु छील्यांग के पार्थिव शरीर का दाह कर्म 8 जून को पेइचिंग में किया गया। ध्यान रहे बीमारी के कारण शु छील्यांग का 2 जून को पेइचिंग में देहांत हो गया, वे 75 वर्ष के थे।
8 जून की सुबह शी चिनफिंग समेत चीनी नेतागणों ने पेइचिंग के पापाओशान क्रांतिकारी समाधि आकर शु छील्यांग को विदाई दी। शोक संगीत के बीच उन्होंने शु के पार्थिक शरीर के सामने मौन धारण कर तीन बार सिर झुकाकर प्रणाम किया और शु के सम्बंधियों को अपनी संवेदना दी।
शु छील्यांग चीनी जन मुक्ति सेना के असाधारण नेता थे और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं और 19वीं केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य थे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
यह भी पढ़ें- लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश, Nirmala Sitharaman का बड़ा कदम

