Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजा से एक और इजरायली बंधक का शव बरामद, 24 घंटे के भीतर मिला चौथा शव

May 19, 2024

गाजा से एक और इजरायली बंधक का शव बरामद, 24 घंटे के भीतर मिला चौथा शव

गाजा:- इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी से एक और इजरायली बंधक का शव बरामद किया गया है। 24 घंटे के भीतर ये चौथा शव है। सेना के प्रवक्ता अविचाई एड्राई ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘सेना और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी के संयुक्त विशेष अभियान में रॉन बेंजामिन का शव बरामद किया गया। एक बयान में, एड्राई ने कहा कि सेना की जानकारी से संकेत मिलता है कि रॉन बेंजामिन पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान मारे गए थे और उनके शव को हमास के आतंकवादी गाजा ले गए थे।

उन्होंने कहा कि बेंजामिन का शव तीन अन्य लोगों के शवों के साथ शुक्रवार को बरामद किया गया, जिनकी पहचान शनि लौक, अमित बुस्किला और इत्जाक गेलरेंटर के रूप में की गई। बयान के अनुसार, शव को एक चिकित्सा संस्थान में ले जाया गया, जिसके बाद सेना ने बेंजामिन के परिवार को मामले की जानकारी दी। एड्राई ने कहा, ‘सेना और शिन बेट सभी अपहृतों को वापस लाने के लिए खुफिया साधनों का उपयोग करते हुए दृढ़ संकल्प के साथ पेशेवर रूप से अपना काम जारी रखे हुए हैं‘। इजरायल का अनुमान है कि गाजा में अभी भी कम से कम 129 इजरायली बंधक हैं, जिनमें से कुछ, हमास के अनुसार, मर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें