Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vatican में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया Pope Benedict 16वें का पार्थिव शरीर

January 2, 2023

Vatican में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया Pope Benedict 16वें का पार्थिव शरीर

वेटिकन सिटीः पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट सोलहवें का पार्थिव शरीर आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है और सोमवार को भोर से पहले ही हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए कतारबद्ध नजर आए। सेंट पीटर्स बेसिलिका के दरवाजे जनता के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे खुले और पहले श्रद्धालु ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए अंदर प्रवेश किया। सेंट पीटर्स बेसिलिका में सोमवार को सार्वजनिक दर्शन की अवधि 10 घंटे की है।

बृहस्पतिवार को सुबह अंतिम संस्कार किए जाने से पहले मंगलवार और बुधवार को 12-12 घंटों के लिए बेनेडिक्ट 16वें के पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम का नेतृत्व सेंट पीटर स्क्वायर में पोप फ्रांसिस करेंगे। बेनेडिक्ट का शनिवार को सुबह वेटिकन मठ में निधन हो गया, जहां वह 2013 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से रह रहे थे। वह 95 वर्ष के थे। सुरक्षा अधिकारियों को उम्मीद है कि सार्वजनिक दर्शन के पहले दिन कम से कम 25 हजार लोग बेनेडिक्ट के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें