Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan के Peshawar में हुआ बम विस्फोट, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, कई घायल

September 11, 2023

Pakistan के Peshawar में हुआ बम विस्फोट, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, कई घायल
पेशावरः पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक अस्पताल के पास सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गये बम विस्फोट में अर्धसैनिक बल के एक कर्मी की मौत हो गई और चार र्किमयों सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारी ने बताया कि हमला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में वारसाक रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के सामने ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ (एफसी) के कर्मियों पर हुआ।
वारसाक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि विस्फोट में एफसी के पांच अधिकारी और तीन आम नागरिक घायल हुए हैं। खान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला आईईडी से किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के चित्रल जिले में पिछले सप्ताह दो सीमा चौकियों पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और सात अन्य घायल हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें