Site icon Dainik Savera Times

नये युग में सेना के राजनीतिक निर्माण पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण लेखों का चयन शीर्षक किताब प्रकाशित

चीनी केंद्रीय सैन्य आयोग की अनुमति पर सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग ने नये युग में सेना के राजनीतिक निर्माण पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण लेखों का चयन शीर्षक किताब को संपादित किया। हाल में इसे औपचारिक रूप से प्रकाशित किया गया।

केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य सम्मेलन में शी चिनफिंग का भाषण इस किताब के पहले लेख के लिये चुना गया। अन्य लेख समय के अनुसार व्यवस्थित किये गये। किताब में सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद सेना के राजनीतिक निर्माण के बारे में शी चिनफिंग के कुल 89 लेख शामिल हैं।

केंद्रीय सैन्य आयोग ने हाल में पूरी सेना में किताब का ध्यान से अध्ययन करने को कहा, ताकि सेना के राजनीतिक निर्माण को बढ़ावा दिया जा सके और उत्कृष्ट उपलब्धियों से चीनी जन मुक्ति सेना की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनायी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version