Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

August 4, 2025

चीन में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

पेशेवर नेटवर्क प्लेटफ़ॉर्म के आंकड़ों के अनुसार 3 अगस्त को चीन में सुबह समर मूवी सीज़न की एकल दिवसीय बॉक्स ऑफिस की कमाई जल्द ही फिर एक बार 10 करोड़ युआन से अधिक पहुंच गयी। आंकड़ों के अनुसार जून से अगस्त तक वर्ष 2025 समर मूवी सीज़न में प्री-सेल्स सहित फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस की कमाई 6 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक रही। 

इस साल के समर मूवी सीज़न के दौरान 60 से अधिक चीनी और विदेशी फिल्में रिलीज़ होने की योजना है, जिनमें इतिहास, रहस्य, एनीमेशन, विज्ञान कथा और एक्शन आदि दस से अधिक प्रकार शामिल हैं। सभी दर्शक अपने पसंद की फिल्म चुन सकते हैं।

बताया जाता है कि चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल में राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन, एयर चाइना और लोकप्रिय टिकटिंग प्लेटफॉर्मों के साथ चीन का फिल्म उपभोग वर्ष शीर्षक कार्यक्रम शुरू किया। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दर्शकों को फिल्म देखने के बाद फ्लाइट टिकट कूपन मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें